Wednesday, October 21, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डनई टिहरी में पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान

नई टिहरी में पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान


नई टिहरी । आने वाले नववर्ष को देखते हुए टिहरी पुलिस ने बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन अभियान को तेज कर दिया है। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में चेकिंग भी की जा रही है। एसएसपी आयुष अग्रवाल ने जनपद के सभी थानाध्यक्षों को सत्यापन अभियान में लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। एसएसपी के निर्देश पर इन दिनों टिहरी पुलिस बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन में जुटी हुई है। थाना चंबा एवं थाना थत्यूड़ ने होटलों की चेकिंग शुरू कर दी है। चंबा पुलिस ने आगामी क्रिसमस एवं नए वर्ष के पूर्व संध्या पर कानाताल, जड़ीपानी, मसूरी रोड स्थित होटल, रिजॉर्टों एवं कैंप में नियुक्त स्टाफ कर्मचारियों का सत्यापन किया। एसएसपी ने थानाध्यक्षों से स्वयं मौके पर जाकर पुलिकर्मियों को मनोबल बढ़ाने के साथ ही सभी पुलिस कर्मियों को आम जनता से शिष्ट व्यवहार करने को भी निर्देशित किया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments