Wednesday, November 11, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डबैंक केवाईसी के नाम पर महिला से 3.81 लाख हड़पे

बैंक केवाईसी के नाम पर महिला से 3.81 लाख हड़पे


देहरादून। साइबर ठग ने बैंक अधिकारी बनकर देहरादून की महिला से केवाईसी के नाम पर 3.81 लाख रुपये हड़प लिया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। ढालनवाला पुलिस के अनुसार, संगीत निवासी लक्ष्मी रोड ने तहरीर दी कि 28 नवंबर को उन्हें एक अज्ञात नंबर से कॉल आया था। कॉल करने वाले ने खुद को यूनियन बैंक का अधिकारी बताया। उसने कहा कि उनके बैंक खाते की केवाईसी नहीं हो रखी है। केवाईसी नहीं करने पर उनका खाता बंद कर दिया जाएगा। ऐसे में महिला केवाईसी करने के लिए तैयार हो गई। इसपर आरोपी ने केवाईसी के लिए उनके मोबाइल पर एक लिंक भेजा। लिंक पर डीटेल डालने के बाद आरोपी ने कहा कि केवाईसी हो जाएगी। आरोप है कि इसके बाद उनके खाते से रकम निकाल ली गई। महिला ने बैंक जाकर इस बाबत जानकारी ली, तो पता चला उनके साथ साइबर ठगी हो गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments