Wednesday, November 11, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डजिलाधिकारी ने अवैध रूप से चल रही स्नैक्स फैक्ट्री सील करवाई

जिलाधिकारी ने अवैध रूप से चल रही स्नैक्स फैक्ट्री सील करवाई


देहरादून। सोमवार को कलेक्ट्रेट में हुई जनसुनवाई में 70 साल की वृद्ध महिला ने अपने पड़ोस के मकान में अवैध रूप से फूड स्नैक्स फैक्ट्री संचालित होने की शिकायत की थी। जिलाधिकारी की ओर से इस मामले में टीम गठित कर जांच के आदेश दिए गए थे। प्रशासन की जांच में शिकायत सही पाए जाने के बाद फैक्ट्री सील कर दी गई। शिकायतकर्ता चंदरनगर निवासी 70 वर्षीय महिला की शिकायत थी कि वह बीमार रहती हैं और पड़ोस में चल रही स्नैक्स फैक्ट्री में देर रात तक शोरशराबा होता है, इससे उन्हें बहुत परेशानी होती है। साथ ही देर रात तक यहां लोगों का आना जाना रहता है। कई अवांछित लोग भी यहां आते हैं। महिला का आरोप था कि फैक्ट्री अवैध रूप से आवासीय इलाके चल रही है और मानकों के विपरीत होने के बावजूद इसके स्नैक्स शहर भर में सप्लाई हो रहे हैं। जिलाधिकारी सविन बंसल ने जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया था। जिलाधिकारी ने बताया कि जांच में वृद्ध महिला के आरोप सही पाए गए हैं। फैक्ट्री को सील कर दिया है। इधर, कार्रवाई होने के बाद वृद्ध महिला गुरुवार को कलेक्ट्रेट पहुंची और जिलाधिकारी का आभार जताया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments