Wednesday, November 11, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डप्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी कुश मिश्रा और निशा यादव ने राज्यपाल से शिष्टाचार...

प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी कुश मिश्रा और निशा यादव ने राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट की


देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरुवार को राजभवन में प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों कुश मिश्रा और निशा यादव ने शिष्टाचार भेंट की। राज्यपाल ने दोनों अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहने और ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा तथा अनुशासन के साथ अपने दायित्व निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि देश और समाज की सेवा करने का यह एक महत्वपूर्ण अवसर है। राज्यपाल ने दोनों अधिकारियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों का समर्पण और परिश्रम समाज के विकास और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments