Wednesday, October 21, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डबीएचईएल हरिद्वार में मनाया गया महापरिनिर्वाण दिवस

बीएचईएल हरिद्वार में मनाया गया महापरिनिर्वाण दिवस


हरिद्वार। भारतीय संविधान के निर्माता, भारत रत्?न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की पुण्यतिथि, बीएचईएल हरिद्वार में महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में मनायी गई । इस उपलक्ष्?य में बीएचईएल उपनगरी स्थित स्वर्ण जयंती उद्यान में आज एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बीएचईएल हरिद्वार के महाप्रबंधक एवं प्रमुख (सीएफएफपी) श्री रंजन कुमार ने, बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की । कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्री रंजन कुमार ने कहा कि डा. अम्बेडकर ने, देश के हर नागरिक के लिए सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय तथा अवसरों की समानता पर बल दिया । उन्होंने कहा कि डा. अम्बेडकर ने अपना सारा जीवन समाज के शोषित, पीडि़त और वंचित वर्ग के उत्थान में समर्पित कर दिया । कार्यक्रम में उपस्थित अन्य महाप्रबंधकों, वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों, यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधियों तथा एससी/एसटी फेडरेशन के पदाधिकारियों आदि ने भी, बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर, उनके दिखाए मार्ग पर आगे बढऩे की प्रतिबद्वता दोहरायी ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments