Wednesday, October 21, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डराज्यपाल ने ‘भारतीय सशस्त्र सेना झण्डा दिवस’ पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित...

राज्यपाल ने ‘भारतीय सशस्त्र सेना झण्डा दिवस’ पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की है


देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने ‘भारतीय सशस्त्र सेना झण्डा दिवस’ पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की है। राज्यपाल ने सभी सैनिकों, पूर्व सैनिकों, सैनिकों के परिवार जनों तथा प्रदेश एवं देशवासियों को ‘भारतीय सशस्त्र सेना झंडा दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
‘भारतीय सशस्त्र सेना झंडा दिवस’ की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि ‘भारतीय सशस्त्र सेना झंडा दिवस’ हमें हमारे सशस्त्र सैन्य बलों की वीरता का स्मरण कराता है। राज्यपाल ने कहा कि वीर सैनिक किसी भी देश की सबसे बड़ी संपत्ति होते हैं। यह दिवस उनके योगदान को याद करने और देश की सेवा और रक्षा के लिए त्याग एवं बलिदान के लिए प्रेरित करता है। देश के वीर जवान सदैव देश की सेवा में तत्पर रहते हैं।
राज्यपाल ने कहा कि उनके त्याग, तपस्या एवं बलिदान से यह देश सुरक्षित और अखंड है। वर्ष 1949 से ही हम ‘भारतीय सशस्त्र सेना झंडा दिवस’ मनाते आये हैं। भारत के सशस्त्र सैनिकों, नौसैनिकों और वायु सैनिकों के सम्मान में इस दिन को समर्पण की भावना से मनाते हैं। यह दिन भारतीय सशस्त्र बलों के कर्मियों के कल्याण के लिए हर भारतवासी को अपना योगदान देने के लिए प्रेरित करता है।
राज्यपाल ने समस्त प्रदेशवासियों से अनुरोध करते हुए कहा कि यह हम सभी का कर्त्तव्य है कि ‘भारतीय सशस्त्र सेना झंडा दिवस’ के अवसर पर हम सभी अपनी श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार सहयोग करें। उन्होंने कहा कि यह छोटी सी सहायता अपने शहीद एवं घायल सैनिकों के परिवारों को यह एहसास कराने में सहायक होगी कि हम सब उनके साथ हैं, और उनके सुख-दुख में उनके साथ खड़े हैं। आपका छोटा सा योगदान उनके परिवारों की देखभाल के लिए अमूल्य साबित होगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments