Tuesday, October 20, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डपीएम- कुसुम योजना की जागरूकता को रथ रवाना

पीएम- कुसुम योजना की जागरूकता को रथ रवाना


हरिद्वार। प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा उत्थान महा अभियान (पीएम कुसुम) योजना के तहत बुधवार को डीएम कर्मेंद्र सिंह ने कलक्ट्रेट परिसर से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बताया कि भारत सरकार की ओर से चलाई जा रही प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा उत्थान महाअभियान के तहत डीजल पंपसेट को सोलर पंपसेट में बदलकर कृषकों को योजना से लाभान्वित किया जाना है। इसके लिए कृषि क्षेत्र के विकास तथा कृषकों की आय वृद्धि करने के लिए जागरूकता रथ सभी ब्लाकों में भ्रमण करेंगे। साथ ही प्रधानों और ग्राम वासियों को जानकारी देंगे। रथ के साथ कनिष्ठ अभियंता और बोरिंग टेक्निकल टीम भी साथ जाएगी। किसी भी उपभोक्ता को अगर रजिस्ट्रेशन करना हो तो पंजीकरण पत्र भी रथ में उपलब्ध है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments