Tuesday, October 20, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डरेट लिस्ट चस्पा नहीं करेंगे सब्जी व्यापारी

रेट लिस्ट चस्पा नहीं करेंगे सब्जी व्यापारी


चम्पावत। नगर के सब्जी व्यापारियों ने प्रशासन पर उत्पीडऩ का आरोप लगाते हुए दुकानों में रेट लिस्ट चस्पा नहीं करने का ऐलान किया है। इस संबंध में बुधवार को सब्जी विक्रेताओं ने व्यापार संघ पदाधिकारियों से मुलाकात की। सब्जी व्यापारियों ने व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष जुकरिया और अन्य पदाधिकारियों से मुलाकात की। व्यापारियों ने प्रशासन पर रेट लिस्ट चस्पा करने के नाम पर उत्पीडऩ करने का आरोप लगाया। कहा कि सब्जी व्यवसाय कच्चा काम है। सब्जियों के दाम में गिरावट और उछाल आता रहता है। इससे हर समय रेट लिस्ट में फेर बदल करना मुश्किल है। कहा कि मंडी से आने के बाद ही भाव तय किए जाते हैं। नगर में केवल सब्जी व्यापारियों का ही उत्पीडऩ किया जा रहा है। व्यापारियों ने रेट लिस्ट चस्पा नहीं करने का ऐलान किया। व्यापार संघ अध्यक्ष ने सब्जी व्यापारियों की मांग को जायज बताते हुए इस संबंध में एसडीएम से वार्ता करने का आश्वासन दिया। यहां व्यापार मंडल उपाध्यक्ष दानू सुतेड़ी, महामंत्री विवेक ओली, सब्जी व्यापारी अरुण गहतोड़ी, विरेंद्र ढेक, शंकर नाथ, राकेश जोशी, अनवर, ताहिर, लक्ष्मण सिंह, कमल नाथ, दिनेश गडक़ोटी, असलम खान, अशोक सक्सेना, गोपाल पुनेठा, हरीश गिरी आदि व्यापारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments