Tuesday, October 20, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डडीएम ने कर्मचारियों को दिलाई संविधान की प्रस्तावना की शपथ

डीएम ने कर्मचारियों को दिलाई संविधान की प्रस्तावना की शपथ


बागेश्वर। संविधान दिवस पर डीएम आशीष भटगांई ने कलक्ट्रेट में अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई। अधिकारियों व कर्मचारियों को संविधान दिवस के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि संविधान हमारे देश की आत्मा है। यह प्रत्येक भारतीय के गौरव, अधिकार तथा सम्मान का रक्षक भी है। डीएम ने कहा कि संविधान में हर नागरिक के लिए मौलिक अधिकारों के साथ ही कर्तव्यों का भी उल्लेख किया गया है। संविधान प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करना ही नहीं, इसके मूल्यों की रक्षा करना भी हर नागरिक का कर्तव्य है। राष्ट्र की प्रगति तथा सांस्कृतिक प्रतिष्ठा के पुनर्स्थापना में संलग्न रहकर हम सबको एक भारत-श्रेष्ठ भारत निर्माण में योगदान सुनिश्चित करना होगा। यहां एडीएम एनएस नबियाल, एसडीएम मोनिका, जितेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments