Wednesday, November 11, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डचिंतामणी बने लोनिवि वर्कचार्ज कर्मचारी संघ के अध्यक्ष

चिंतामणी बने लोनिवि वर्कचार्ज कर्मचारी संघ के अध्यक्ष


चम्पावत। लोनिवि नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ की बैठक में संघ की जिला और खंड कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसके लिए सर्वसम्मति से चिंतामणी कापड़ी जिलाध्यक्ष और हरीश चंद्र भट्ट सचिव चुने गए। कर्मचारी संघ की बैठक में कर्मचारियों ने विभिन्न समस्याओं पर विचार विमर्श किया। बाद में संगठन के क्षेत्रीय अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा की देख रेख में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। सर्वसम्मति से हरीश तिवारी को संरक्षक, भूपाल सिंह को उपाध्यक्ष, चंद्रबल्लभ जोशी को उप सचिव चुना गया। जबकि खंडीय कार्यकारिणी के लिए राजेंद्र प्रसाद जोशी को अध्यक्ष, चंद्रबल्लभ जोशी को सचिव, मनोज राय को उपाध्यक्ष, महेश चंद्र जोशी को खंडीय कोषाध्यक्ष और बलदेव कापड़ी को संरक्षक चुना गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। तय किया गया कि खंडीय कार्यकारिणी का विस्तार जिलाध्यक्ष और सचिव की सहमति के बाद आगामी बैठक में किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments