Tuesday, October 20, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डयूकेडी नेता त्रिवेंद्र पंवार को श्रद्धांजलि दी

यूकेडी नेता त्रिवेंद्र पंवार को श्रद्धांजलि दी


नई टिहरी। टिहरी जिले के प्रतापनगर ब्लॉक के भरपुरिया गांव निवासी उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष व संरक्षक त्रिवेंद्र पंवार की विगत दिवस ऋषिकेश में हुए एक भीषण सडक़ हादसे मौत होने से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। लंबगांव में स्थानीय लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी, लंबगांव व्यापार मंडल अध्यक्ष युद्धवीर सिंह राणा, थानाध्यक्ष शांति प्रसाद चमोली, पूर्व जिपं सदस्य देवी सिंह पंवार, मुरारी लाल खंडवाल, सोदहन सिंह कुडिय़ाल, सब्बल सिंह राणा, हरी प्रसाद डिमरी, सौरभ रावत, अर्जुन बिष्ट, केशव रावत, राजपाल राणा आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments