Tuesday, October 20, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डनिकाय चुनाव में जुट जाने का आह्वान किया

निकाय चुनाव में जुट जाने का आह्वान किया


हरिद्वार। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार की ओर से प्रभारी स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने वार्ड नं 44,45,46 की बैठक कर कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से संगठनात्मक चर्चा कर निकाय चुनाव में जुट जाने का आह्वान किया। बैठक को संबोधित करते हुए महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि भाजपा के राज में व्यापारी भयभीत हैं। चाहे हरिद्वार कारिडोर का मामला हो, शहर में दिन-दिहाड़े हुई डकैती से व्यापारी भयभीत हैं, चेन स्नेचिंग की घटनाओं से महिलाओं में असुरक्षा की भावना हैं। इस अवसर पर निवर्तमान पार्षद इसरार सलमानी, शहाबुद्दीन अंसारी, नगर अध्यक्ष ज्वालापुर अंकित चौहान, निवर्तमान पार्षद सद्दीक गाड़ा, निवर्तमान पार्षद रियाज अंसारी,जफर अब्बासी आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments