Tuesday, October 20, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डगैस गोदाम लिंक मोटर मार्ग की सुधरेगी दशा, जल्द शुरू होगा कार्य

गैस गोदाम लिंक मोटर मार्ग की सुधरेगी दशा, जल्द शुरू होगा कार्य


अल्मोड़ा। अल्मोड़ा नगर के गैस गोदाम लिंक मोटर मार्ग की दशा बहुत जल्द सुधरने वाली है। इस बाबत लोक निर्माण विभाग के अपर सहायक अभियंता एवं स्थानीय सभासद अमित शाह मोनू ने सडक़ का स्थलीय निरीक्षण किया। इस अवसर पर लोनिवि के अपर सहायक अभियंता एस एस डंगवाल ने बताया कि सडक़ का स्थलीय निरीक्षण कर लिया गया है तथा एक-दो दिन में यहां पर कार्य प्रारंभ हो जाएगा। उन्होंने बताया कि कुछ स्थानों पर सडक़ के चौड़ीकरण के साथ सडक़ का सुधारीकरण किया जाएगा और सडक़ में सुरक्षा की दृष्टि से क्रैश बैरियर भी लगाए जाएंगे। मौके पर उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष एवं स्थानीय सभासद अमित साह मोनू ने कहा कि यह मार्ग लंबे समय से बदहाल स्थिति में था जिसको दुरुस्त करने की लगातार मांगे उठ रही थी। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से मार्ग के सुधारीकरण के बाद स्थानीय जनता को इसका लाभ मिलेगा। मौके पर उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी ने कहा कि सरकार लगातार जनहित में विकास कार्यों को लेकर गंभीर है। गैस गोदाम लिंक मोटर मार्ग के सुधारीकरण प्रारम्भ होने पर कैलाश गुरुरानी ने कहा कि विभाग को स्पष्ट रूप से कहा गया कि उक्त लिंक मोटर मार्ग का निर्माण कार्य गुणवत्ता से किया जाए, जिससे कि मार्ग लम्बे समय तक बेहतर स्थिति में रहे। इस अवसर पर सुनील कर्नाटक, हर्षवर्धन तिवारी, अभिषेक जोशी, भावेश पांडे, हिमांशु पांडे, अतुल पांडे, दीवान सिंह बिष्ट आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments