Friday, November 13, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डराष्ट्रपति भवन में सम्मानित हुए ईएमआरएस कालसी के तीन मेधावी छात्र

राष्ट्रपति भवन में सम्मानित हुए ईएमआरएस कालसी के तीन मेधावी छात्र


विकासनगर। जनजातीय गौरव दिवस-2026 के अवसर पर राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में आयोजित विशेष समारोह में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (ईएमआरएस) कालसी के तीन मेधावी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में कक्षा 10वीं और 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले देशभर के एकलव्य विद्यालयों के चयनित विद्यार्थियों में कालसी के इन तीन विद्यार्थियों ने जगह बनाकर विद्यालय और उत्तराखंड का गौरव बढ़ाया। भारत सरकार की ओर से आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में कक्षा 10वीं की प्रिंसी चौहान ने 96.2 प्रतिशत अंक हासिल किए। वहीं कक्षा 12वीं के आयुष चौहान ने 93.6 प्रतिशत और अंजली रावत ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर यह उपलब्धि हासिल की। प्रधानाचार्य रजनीश सरोहा ने बताया कि देशभर के एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के आधार पर चयनित होकर राष्ट्रपति भवन में सम्मानित होना विद्यालय के लिए विशेष उपलब्धि है। तीन विद्यार्थियों का एक साथ राष्ट्रीय स्तर पर चयन विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता और विद्यार्थियों की मेहनत को भी दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की निरंतर मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों को आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments