Tuesday, October 13, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डडीके जोशी ने लगातार सातवीं बार बनाई राज्य सिविल सर्विसेज बैडमिंटन टीम...

डीके जोशी ने लगातार सातवीं बार बनाई राज्य सिविल सर्विसेज बैडमिंटन टीम में जगह


अल्मोड़ा। जनपद के बैडमिंटन खिलाड़ी डीके जोशी ने लगातार सातवीं बार राज्य सिविल सर्विसेज बैडमिंटन टीम में जगह बनाकर उपलब्धि हासिल की है। देहरादून में 10 और 11 अक्टूबर को आयोजित राज्य स्तरीय ट्रायल में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम में अपना स्थान पक्का किया। अब वह अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज बैडमिंटन प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे, जिसका आयोजन ओडिशा या असम में होना है। ट्रायल में डीके जोशी ने उधम सिंह नगर के बलवंत सिंह को 21-5 से हराया। इसके बाद क्वार्टर फाइनल में पिथौरागढ़ के इंद्रजीत सिंह को 15-6, 15-8 से और सेमीफाइनल में उत्तरकाशी के अनुराग शर्मा को 15-3, 15-0 से पराजित कर टीम में अपनी जगह सुनिश्चित की। चयन के बाद गृह नगर अल्मोड़ा पहुंचने पर हेमवती नंदन बहुगुणा इनडोर स्टेडियम में उनका स्वागत किया गया। इस दौरान मिष्ठान वितरित कर उन्हें बधाई दी गई और आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर बैडमिंटन संघ अल्मोड़ा के अध्यक्ष सुरेश कर्नाटक, उपाध्यक्ष राकेश जायसवाल, उपाध्यक्ष प्रशासन गोकुल सिंह मेहता, सचिव डॉ. संतोष बिष्ट, उपसचिव संजय नज्झोन, कोषाध्यक्ष नंदन रावत, विजय प्रताप सिंह, हिमांशु राज, अरविंद जोशी, डॉ. नंदन बिष्ट, हरीश भंडारी, संजय खोलिया, हरीश अधिकारी, प्रांशु अधिकारी, अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन कोच डीके सेन, अतुल जोशी, उत्तरांचल बैडमिंटन संघ के महासचिव बीएस मनकोटी, कोषाध्यक्ष राम अवतार अग्रवाल, जिला क्रीड़ा अधिकारी महेशी आर्या, प्रेम सिंह और यशवंत कुमार सहित कई खेल प्रेमी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments