Tuesday, October 13, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डडोभाल पर सवाल उठाने वालों को कर्नल कोठियाल का जवाब

डोभाल पर सवाल उठाने वालों को कर्नल कोठियाल का जवाब


देहरादून। भाजपा महानगर कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में कर्नल कोठियाल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल को उत्तराखंड और देश का गौरव बताते हुए कहा कि देश की सुरक्षा में उनका योगदान महत्वपूर्ण रहा है। पाकिस्तान में रहकर नेटवर्क तैयार करने से लेकर राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े अहम कार्यों तक डोभाल की भूमिका उल्लेखनीय रही है। उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र करते हुए कहा कि उनके योगदान पर सवाल उठाना हास्यास्पद है। कर्नल कोठियाल ने राहुल गांधी की टिप्पणियों पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस से अपना रुख स्पष्ट करने की मांग की। उन्होंने पूछा कि क्या राहुल गांधी के विचार ही कांग्रेस की आधिकारिक सोच हैं और क्या पार्टी उनके बयानों से सहमत है। उन्होंने राहुल गांधी की सोच को देशविरोधी बताते हुए कांग्रेस नेतृत्व से इस पर जवाब देने को कहा।प्रेसवार्ता के दौरान कर्नल कोठियाल ने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की नीतियों को भी निशाने पर लिया। उन्होंने तिब्बत और चीन के संदर्भ में पंचशील सिद्धांतों का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि तत्कालीन नीतियों के कारण भारत को दीर्घकालिक नुकसान उठाना पड़ा, जिसका प्रभाव आज भी महसूस किया जा रहा है।
उन्होंने आजादी के बाद कुछ स्थानों पर तिरंगे के साथ इंग्लैंड का झंडा लगाए जाने का जिक्र करते हुए इसे नेहरू की कथित गुलाम मानसिकता का प्रतीक बताया। कर्नल कोठियाल ने भारतीय सेना को दुनिया की सबसे देशभक्त सेनाओं में से एक बताते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा और सेना के सम्मान को सर्वोपरि रखने की बात कही। भाजपा नेता के इन बयानों के जरिए राष्ट्रीय सुरक्षा, अजित डोभाल की भूमिका और नेहरूकालीन नीतियों को लेकर कांग्रेस पर राजनीतिक दबाव बनाने की कोशिश की गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments