देहरादून। पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र के नयागांव में सार्वजनिक स्थान पर लड़ाई-झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास कर रहे तीन व्यक्तियों को दून पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच हुए विवाद के दौरान संबंधित व्यक्ति आपस में झगड़ रहे थे और सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग कर रहे थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे शांत होने के बजाय और उग्र हो गए।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नौ अक्टूबर 2026 को पटेलनगर कोतवाली को नयागांव क्षेत्र में दो पक्षों के बीच विवाद और मारपीट की आशंका की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और झगड़ा कर रहे व्यक्तियों को समझाकर शांत कराने का प्रयास किया। हालांकि, पुलिस के समझाने के बावजूद वे नहीं माने और आपस में मारपीट पर उतारू हो गए। मौके पर शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तीन व्यक्तियों को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170 के तहत गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में मोहम्मद अफजल (30 वर्ष) पुत्र अनवर हुसैन, निवासी परवल, उम्मेदपुर, कोतवाली पटेलनगर, देहरादून, इकबाल (33 वर्ष) पुत्र बुन्दु, निवासी परवल, उम्मेदपुर, कोतवाली पटेलनगर, देहरादून, अलीशेर (42 वर्ष) पुत्र बिन्दु हसन, निवासी सिंगनीवाला, सहसपुर शामिल हैं।
हुड़दंग करने वाले तीन गिरफ्तार, पुलिस ने पढ़ाया कानून का पाठ
RELATED ARTICLES
