Tuesday, October 20, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डराज्यपाल ने किया वैली ऑफ वर्ड्स द्वारा आयोजित स्मारिका विमोचन कार्यक्रम के...

राज्यपाल ने किया वैली ऑफ वर्ड्स द्वारा आयोजित स्मारिका विमोचन कार्यक्रम के पहले संस्करण वॉवल्स का विमोचन


देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शनिवार को राजभवन में वैली ऑफ वर्ड्स द्वारा आयोजित स्मारिका विमोचन कार्यक्रम में इसके पहले संस्करण वॉवल्स का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल साहित्य और संस्कृति का उत्सव नहीं है, बल्कि विचारों और दृष्टिकोणों के आदान-प्रदान का एक प्रभावशाली मंच भी है। राज्यपाल ने कहा कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया और इंटरनेट ने सूचनाओं को सर्वसुलभ तो किया है, लेकिन लोगों को किताबों से दूर भी किया है। विशेषकर युवा पीढ़ी में किताबें पढऩे की प्रवृत्ति बहुत कम हो गई है। इस तरह के आयोजन युवाओं में किताबों के प्रति रुचि बढ़ाने में मददगार साबित होंगे। राज्यपाल ने वैली ऑफ वर्ड्स के 8वें संस्करण के सफल आयोजन के लिए आयोजकों, प्रतिभागियों एवं सभी साहित्य व संस्कृति प्रेमियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर वैली ऑफ वर्ड्स साहित्य एवं कला उत्सव के निदेशक संजीव चोपड़ा, डॉ. राजेन्द्र डोभाल, ले. ज. पीजेएस पन्नू (रि.), सतीश शर्मा ज्योति धवन, यवंशिका चोपड़ा, मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments