Saturday, September 26, 2026
Homeहोमउत्तराखण्ड08 घंटे में चोरी का खुलासा, बुलेट समेत आरोपी गिरफ्तार

08 घंटे में चोरी का खुलासा, बुलेट समेत आरोपी गिरफ्तार


अल्मोड़ा। कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस ने मोटरसाइकिल बुलेट चोरी के मामले का आठ घंटे में खुलासा करते हुए 19 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई बुलेट भी बरामद कर ली है। मामला 22 सितंबर की रात ग्राम चीनाखान, अल्मोड़ा में अनुराग तिवारी के घर से बुलेट मोटरसाइकिल चोरी होने का है। इस संबंध में 25 सितंबर को तहरीर मिलने पर कोतवाली अल्मोड़ा में एफआईआर संख्या 105/2026 के तहत धारा 303(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया। एसएसपी चंद्रशेखर घोडके के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस ने सुरागरसी-पतारसी करते हुए मुकदमा दर्ज होने के आठ घंटे के भीतर विशाल बोरा (19) को फलसीमा रोड से टाटिक हेलीपैड की ओर जाने वाले रास्ते के तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वाहन संख्या यूके06-एएल-7771 बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई। आरोपी विशाल बोरा पुत्र सोबन सिंह निवासी बाड़ेछीना, पोस्ट धौलछीना, जनपद अल्मोड़ा के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक आनन्द बल्लभ कश्मीरा, प्रभारी चौकी धारानौला, कांस्टेबल हेम चन्द्र नागिला और कांस्टेबल विपिन कुमार शर्मा शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments