Thursday, September 24, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डएनएसएस स्थापना दिवस पर स्वयंसेवियों ने लिया समाज सेवा का संकल्प

एनएसएस स्थापना दिवस पर स्वयंसेवियों ने लिया समाज सेवा का संकल्प


विकासनगर। राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर गुरुवार को पछुवादून क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान स्वयंसेवियों ने स्वच्छता अभियान, जागरूकता रैली, पौधरोपण, सांस्कृतिक कार्यक्रम और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से समाज सेवा एवं राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया। विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों में स्वयंसेवियों ने सामाजिक दायित्वों के निर्वहन का संकल्प लिया।
स्वयंसेवियों को अनुशासन का महत्व बताया:
आशाराम वैदिक इंटर कॉलेज में एनएसएस स्थापना दिवस पर मुख्य अतिथि पूर्व एनसीसी मेजर एसके बिश्नोई ने विद्यार्थियों को अनुशासन के महत्व की जानकारी दी। कार्यक्रम में स्वयंसेवियों ने योग प्रदर्शन के साथ जौनसारी और हिमाचली लोकनृत्य प्रस्तुत किए। सफाई अभियान और जनजागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। एसिड अटैक जैसे गंभीर सामाजिक मुद्दे पर स्वयंसेवियों की ओर से प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक ने लोगों को संवेदनशील संदेश दिया। कार्यक्रम अधिकारी अनीता अनिल नेगी ने एनएसएस के इतिहास और उद्देश्यों की जानकारी दी। प्रधानाचार्य ने स्वयंसेवियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
बाबूगढ़ में किया गया पौधरोपण:
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बाबूगढ़ में एनएसएस इकाई की ओर से विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसके साथ ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण भी किया गया। स्वयंसेवियों ने विद्यालय परिसर से विकासनगर चुंगी तक स्वच्छता रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। पूर्व कार्यक्रम अधिकारी मनीष जगूड़ी ने स्वयंसेवियों को एनएसएस स्थापना दिवस और योजना के उद्देश्यों की जानकारी दी। बहन प्रियंका, अंजू और स्वर्णिका ने संकल्प गीत व लक्ष्यगीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य ने स्वयंसेवियों को आशीर्वचन दिया। कार्यक्रम अधिकारी कुलदीप सिंह जगवान, पूर्व कार्यक्रम अधिकारी गुलाब सिंह, विमलेश त्यागी, सुभाष चमोली, मनमोहन सिंह रावत सहित शिक्षक और स्वयंसेवी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments