हरिद्वार। ऋषिकुल आयुर्वेद विश्वविद्यालय के प्रशिक्षु चिकित्सक मानदेय बढ़ाने और समय पर भुगतान की मांग को लेकर दो दिन से धरने पर बैठे हैं। बुधवार को प्रशिक्षु चिकित्सकों ने आयुष मंत्री मदन कौशिक से मुलाकात कर नारेबाजी की और अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। मंत्री ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। मानदेय बढ़ाने और समय पर भुगतान की मांग को लेकर ऋषिकुल आयुर्वेद विश्वविद्यालय के प्रशिक्षु चिकित्सकों का धरना बुधवार को भी जारी रहा। प्रशिक्षु चिकित्सकों ने आयुष मंत्री मदन कौशिक से मुलाकात कर अपनी समस्याएं रखीं और जल्द समाधान की मांग की। प्रशिक्षु चिकित्सकों ने कहा कि वर्तमान में उन्हें मिलने वाला मानदेय पहले से ही काफी कम है और उसका भुगतान भी करीब छह महीने बाद किया जाता है। बढ़ती महंगाई के दौर में कम मानदेय में गुजारा करना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने मानदेय बढ़ाने के साथ भुगतान की व्यवस्था समयबद्ध करने की मांग की। प्रशिक्षु चिकित्सकों ने बताया कि पढ़ाई के दौरान भी खर्च काफी अधिक है। विश्वविद्यालय में अध्ययनरत अधिकांश छात्र-छात्राएं दूसरे जिलों और प्रदेशों से आते हैं। ऐसे में उन्हें किराया, भोजन और अन्य खर्च भी उठाने पड़ते हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय की अन्य समस्याओं के जल्द समाधान की मांग भी की। इस अवसर पर दीपशिखा, श्वेता सिंह, अनुभूति, निखिल पंवार, प्रियंका, दीपांशी, शशांक, आरजू, अदिति, अनिरुद्ध, समता, मयंक, तनुज, ज्योति, रिया और महिमा समेत कई प्रशिक्षु चिकित्सक मौजूद रहे।
मानदेय की मांग को लेकर आयुष मंत्री से मिले प्रशिक्षु चिकित्सक
RELATED ARTICLES

