Wednesday, September 23, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डविधायक के साथ अभद्रता पर भड़के कांग्रेसी

विधायक के साथ अभद्रता पर भड़के कांग्रेसी


हरिद्वार। हरिद्वार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ के साथ हुई कथित अभद्रता और मारपीट के विरोध में भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला। कार्यकर्ताओं ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। किच्छा में विधायक तिलकराज बेहड़ के साथ अभद्रता और मामले में कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। पूर्व मेयर अनिता शर्मा के कैंप कार्यालय से सिंहद्वार चौराहे तक पूर्व सभासद अशोक शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकाल विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने सरकार पर भ्रष्टाचार और अराजकता फैलाने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक के सत्तारूढ़ दल के लोगों द्वारा मारपीट की घटना को बहुत अशोभनीय करार दिया। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव डॉ. संजय पालीवाल, अशोक शर्मा ने कहा कि भाजपा चुनाव में धांधली कर जीतना चाहती है। विधायक तिलकराज बेहड़ ने विरोध किया तो उनके साथ भाजपा के पूर्व विधायक और नेताओं ने हमला और मारपीट मर दी। जिसकी जितनी निंदा की जाए कम है। जिसने भी मारपीट की उसके खिलाफ कार्यवाही करते हुए गिरफ्तारी की जाए। पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रदीप चौधरी, मकबूल कुरैशी ने कहा कि प्रदेश में जब से भाजपा सरकार आई है तब से लोकतंत्र की हत्या हो रही है। जनता के वोट की चोरी ही नहीं डकैती हो रही है। विधायक के साथ मारपीट कर सरकार और भाजपा नेता देश में अराजकता का माहौल बना रहे हैं। इस अवसर पर ओपी चौहान, तीर्थपाल रवि, हरद्वारी लाल, सुंदर सिंह मनवाल, दिनेश वालिया, सुमित भाटिया, पार्षद सुनील कुमार, संजय सैनी, कार्तिक कुमार, सदन लाल साहू, मांगेराम कश्यप, धर्मवीर सैनी, दिनेश कुमार, अनिल भास्कर, गौरव चौहान, पुनीत कुमार, जेपी सिंह, आशु श्रीवास्तव, संजय अग्रवाल, दीपक कोरी, सागर बेनीवाल, आशु भारद्वाज, प्रेम शर्मा, विकास चंद्रा, जतिन हांडा, सपना सिंह, दिनेश पुंडीर, नकुल माहेश्वरी, समर्थ अग्रवाल, रविश भटीजा, वसीम सलमानी, हिमांशु बहुगुणा आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments