Wednesday, September 23, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डरोड़ी-बेलवाला व शोल क्षेत्र में कुंभ कार्यों का मेलाधिकारी ने किया निरीक्षण

रोड़ी-बेलवाला व शोल क्षेत्र में कुंभ कार्यों का मेलाधिकारी ने किया निरीक्षण

x
हरिद्वार। कुंभ मेले की तैयारियों के तहत मेलाधिकारी सोनिका ने बुधवार को रोड़ी-बेलवाला और शोल क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर भीड़ प्रबंधन, आकस्मिक निकासी और श्रद्धालुओं की सुविधाओं से जुड़े निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने हाथी पुल से शिवसेतु होते हुए धनुष पुल तक विभिन्न कार्यों का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान मेलाधिकारी ने पुलों और घाटों के अनुरक्षण, नए घाटों के निर्माण तथा भीड़ प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कार्यदायी संस्था यूपीडीसीसी के अधिकारियों को यूआईआईडीबी के अंतर्गत हरकी पैड़ी और रोड़ी-बेलवाला क्षेत्र के पुनर्विकास से जुड़े सभी प्रमुख कार्य आगामी कुंभ मेले से पहले पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही मेला क्षेत्र को अतिक्रमणमुक्त और सुव्यवस्थित बनाए रखने पर जोर दिया।
सोनिका ने शिवसेतु और धनुष पुल के मध्य बन रहे नए घाट का निरीक्षण करते हुए वहां स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा रेलिंग तथा अन्य आवश्यक जनसुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने धनुष पुल से आस्था पथ को जोड़ने वाले पैदल मार्ग के निर्माण कार्य की भी समीक्षा की और कहा कि यह मार्ग हरकी पैड़ी से बैरागी कैंप तक श्रद्धालुओं की सुरक्षित निकासी के लिए आकस्मिक योजना की महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्होंने उपयुक्त स्थानों पर पर्याप्त शौचालय, आकर्षक प्रकाश स्तंभ और अन्य सुविधाओं के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। निरीक्षण में उप मेलाधिकारी मनजीत सिंह और परियोजना प्रबंधक सुमित मलवाल सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments