Wednesday, September 23, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डविवाहिता की हत्या के मामले में पति को किया गिरफ्तार

विवाहिता की हत्या के मामले में पति को किया गिरफ्तार


चमोली। विवाहिता की हत्या के मामले में प्रारंभिक जांच एवं साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पति को आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई कर रही है। बीते 6 सितंबर को सेनू गांव की एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। महिला का शव पंखे के हुक पर चुन्नी के सहारे लटका मिला था। जिसके बाद 7 सितम्बर महिला के पिता ने कोतवाली कर्णप्रयाग में पति, जेठ, ससुर और सास पर हत्या किए जाने के संबंध में लिखित तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने कोतवाली कर्णप्रयाग में हत्या के मामले में प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार की ओर से प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए निष्पक्ष एवं प्रभावी विवेचना के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग त्रिवेन्द्र सिंह राणा के पर्यवेक्षण में मामले की गहनता से जांच प्रारम्भ की गई। प्रारम्भिक जांच के दौरान मृतका के पंचायतनामा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं अन्य प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर दिनांक बुधवार को पति सूरज कुमार ग्राम सेनू (29) को आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। जबकि प्रकरण में अग्रिम विवेचनात्मक कार्रवाई की जारी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments