पौड़ी। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर पौड़ी पुलिस ने 20 सितंबर को जनपदभर में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देशन में चलाए गए अभियान में नियमों का उल्लंघन करने वाले 135 वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाते मिले छह चालकों के वाहन सीज किए गए। इनमें कोटद्वार के पांच और लक्ष्मणझूला का एक वाहन शामिल है। संबंधित चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई भी की गई। इसके अलावा तीन सवारी बैठाकर वाहन चलाने वाले 15, बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 49, मॉडिफाइड साइलेंसर के साथ वाहन चलाने वाले एक और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वाले तीन चालकों के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की गई। पुलिस ने यातायात नियमों का पालन करने और नशे की हालत में वाहन न चलाने की अपील की है।
शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पौड़ी पुलिस की कार्रवाई, छह वाहन सीज
RELATED ARTICLES

