देहरादून। आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए आम आदमी पार्टी (आप) ने संगठन विस्तार की कवायद तेज कर दी है। रविवार को प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में युवा मोर्चा अध्यक्ष हिमांशु पुंडीर और छात्र इकाई अध्यक्ष अक्षय शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी महेंद्र यादव और प्रदेश अध्यक्षा उमा गौड़ सिसोदिया की मौजूदगी में नवसदस्यों का स्वागत किया गया। प्रदेश प्रभारी ने कहा कि युवा उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत हैं और उनका पार्टी से जुड़ना राजनीति में युवाओं की सक्रिय भागीदारी का प्रमाण है। प्रदेश अध्यक्षा उमा गौड़ सिसोदिया ने कहा कि रोजगार और बेहतर अवसरों के अभाव में युवाओं को पलायन करना पड़ता है; ऐसे में आम आदमी पार्टी युवाओं को नेतृत्व देकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत कर रही है।इस दौरान राजपुर विधानसभा अध्यक्ष विनय राणा के नेतृत्व में भी कई लोगों ने पार्टी का दामन थामा। सदस्यता लेने वालों में आयुष राणा, अक्षय तोमर, जय पंवार, पुष्कर राणा, दीपेंद्र रावत, निशांत शर्मा, विनोद कुमार वैश्य आदि शामिल रहे। कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव श्याम बाबू पाण्डेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेंद्र कौटिल्य, महानगर अध्यक्ष संजय क्षेत्री सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
युवाओं ने थामा ‘आप’ का दामन, सदस्यता अभियान को दी गति
RELATED ARTICLES

