Sunday, September 20, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डखेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए उचित अवसर और प्रोत्साहन जरूरी:...

खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए उचित अवसर और प्रोत्साहन जरूरी: रेखा आर्या


अल्मोड़ा। सोमेश्वर स्थित सोमनाथ ग्राउंड में खेल महाकुंभ के तहत आयोजित विधानसभा स्तरीय विधायक चैंपियन ट्रॉफी समारोह में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया और प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों एवं टीमों को सम्मानित किया। खेल मंत्री ने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ अनुशासन, नेतृत्व क्षमता तथा टीम भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए उचित अवसर और प्रोत्साहन जरूरी है तथा प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को बेहतर मंच और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को आगे लाना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। ऐसे आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर देने के साथ खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने में भी सहायक हैं। उन्होंने कहा कि अभिभावक भी अब बच्चों को खेल गतिविधियों में भाग लेने और आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। खेल मंत्री ने खिलाड़ियों, आयोजकों, प्रशिक्षकों और सहयोगियों को बधाई देते हुए कहा कि जीत-हार खेल का हिस्सा है। खिलाड़ियों को परिणाम से निराश होने के बजाय नियमित अभ्यास, दृढ़ इच्छाशक्ति और समर्पण के साथ लक्ष्य की ओर बढ़ना चाहिए। उन्होंने युवाओं से खेलों के साथ शिक्षा और अन्य रचनात्मक गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments