Thursday, September 17, 2026
Homeहोमउत्तराखण्ड12 सूत्री मांगों को लेकर मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों का प्रदर्शनकलेक्ट्रेट गेट पर नारेबाजी

12 सूत्री मांगों को लेकर मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों का प्रदर्शनकलेक्ट्रेट गेट पर नारेबाजी


हरिद्वार। 12 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलनरत मिनिस्ट्रियल कार्मिकों ने बुधवार को जिला कलक्ट्रेट भवन के प्रवेश द्वार पर गेट मीटिंग कर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मांगों पर जल्द शासनादेश जारी करने की मांग की। फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन के बैनर तले आयोजित सभा में जनपदीय अध्यक्ष सईद अहमद ने अध्यक्षता की और जनपदीय मंत्री रोहित शर्मा ने संचालन किया। वक्ताओं ने कहा कि सात सितंबर से आंदोलन जारी है। प्रमुख मांगों में कनिष्ठ सहायक का ग्रेड वेतन 2800 रुपये करने, प्रधान सहायक और प्रशासनिक अधिकारी के पदों का पुनर्गठन, उपनिदेशक (प्रशासनिक) को 6600 रुपये ग्रेड वेतन देने और लेवल-11 के पद सृजित करने की मांग शामिल है।कर्मचारियों के मुताबिक शासन स्तर पर कई दौर की वार्ता में सहमति बनने के बावजूद शासनादेश जारी नहीं हुए हैं। कर्मचारियों ने 25 सितंबर को जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन और पांच अक्तूबर को देहरादून में प्रस्तावित रैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया। इस दौरान अनिल चौधरी, नवीन शर्मा, शशांक कश्यप, इमरान अंसारी, नीरज कुमार, यशवंत सिंह, रमेश सिंह बिष्ट, संतोष नेगी, फुरकान अहमद, प्रदीप शर्मा, योगिता, अनंत सैनी, विपिन बराल, बिजेंद्र, रमेश जोशी, रेवती चौधरी, प्रीति भटनागर, कुलबीर सिंह, रमन सिंह, निर्मेद्र सिंह और विनीता कोहली समेत बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments