Wednesday, September 16, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डशराब तस्करों पर दून पुलिस का शिकंजा, चार गिरफ्तार

शराब तस्करों पर दून पुलिस का शिकंजा, चार गिरफ्तार


  • देहरादून। अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ दून पुलिस का अभियान लगातार जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से पांच पेटी से अधिक अवैध देसी शराब बरामद की गई। शराब तस्करी में इस्तेमाल टाटा ऐस (छोटा हाथी) वाहन को भी पुलिस ने सीज कर दिया है।
    पुलिस के मुताबिक कोतवाली ऋषिकेश क्षेत्र में अलग-अलग टीमों ने पुराने रेलवे स्टेशन गेट, डाकघर आईडीपीएल के सामने और परशुराम चौक के पास चेकिंग के दौरान तीन आरोपियों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोबिन कुमार निवासी वाल्मिकी नगर ऋषिकेश, सौरब निवासी श्यामपुर ऋषिकेश और भोले निवासी गोविंद नगर झुग्गी-झोपड़ी, परशुराम चौक के रूप में हुई है।
    पुलिस ने रोबिन कुमार के कब्जे से 27 ट्रेटा पैक माल्टा मसालेदार देशी शराब, सौरब के कब्जे से 35 ट्रेटा पैक और भोले के कब्जे से 110 ट्रेटा पैक माल्टा देशी शराब बरामद की। शराब की तस्करी में प्रयुक्त टाटा ऐस वाहन संख्या यूके-14-सीए-2855 को भी पुलिस ने सीज कर दिया। तीनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
    पटेलनगर में भी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
    वहीं, कोतवाली पटेलनगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर महाराणा प्रताप ग्राउंड, आईएसबीटी के पास चेकिंग के दौरान अमित कुमार निवासी क्लेमनटाउन को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 86 टेट्रा पैक देसी मसालेदार शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पटेलनगर थाने में मुकदमा अपराध संख्या 639/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
    पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments