देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में उत्तराखंड संस्कृति, साहित्य एवं कला परिषद की ओर से सेवा संकल्प कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर तिलक रोड स्थित बाल वनिता आश्रम में आयोजित समारोह में आश्रम के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रतिमा शर्मा ने वंदेमातरम् की प्रस्तुति से की।
परिषद की उपाध्यक्ष मधु भट्ट ने कहा कि सेवा संकल्प के तहत यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तकनीक, आधारभूत ढांचे और वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उनका राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पण और विकास के लिए निरंतर प्रयास देशवासियों के लिए प्रेरणादायी हैं।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास, आत्मनिर्भरता और सुशासन की दिशा में आगे बढ़ रहा है। एक माह तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं, भजन-कीर्तन, साहित्य सम्मेलन, कवि सम्मेलन, चित्रकला प्रदर्शनी, नुक्कड़ नाटक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान बाल वनिता आश्रम के बच्चों को फल भी वितरित किए गए। कार्यक्रम का संचालन साधना शर्मा ने किया। इस अवसर पर बाल वनिता आश्रम की रीना गुप्ता, सचदेवा, साधना सिंघल, विभा आचार्य, पुष्पा भल्ला समेत अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम में अनूप गोयल, पंकज शर्मा, ललित अग्रवाल, पार्षद अनिता गर्ग, पूनम पारुथी, मुकेश रतूड़ी, अकर जैन, मधु मारखा, संजीव शर्मा, श्वेता राय तलवाड़, साधना सिंघल, विभा आचार्य, वंदना भट्ट, इंद्राणी बांधी, प्रतिभा मोहन शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में उत्तराखंड संस्कृति, साहित्य एवं कला परिषद ने किया सेवा संकल्प कार्यक्रम का शुभारंभ
RELATED ARTICLES

