Monday, September 14, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डलोक अदालत में 245 वादों का निस्तारण, 450 लाभार्थियों को मिला लाभ

लोक अदालत में 245 वादों का निस्तारण, 450 लाभार्थियों को मिला लाभ


रुद्रपुर। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधमसिंह नगर की ओर से शनिवार को सिविल कोर्ट खटीमा में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें प्री-लिटिगेशन सहित विभिन्न मामलों के 245 वादों का निस्तारण किया गया। लोक अदालत से कुल 450 लाभार्थी लाभान्वित हुए। राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए तीन बेंच गठित की गई थीं। प्रथम बेंच में प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अंजलि नोलियाल, द्वितीय बेंच में अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन आशीष तिवारी और तृतीय बेंच में न्यायाधीश परिवार न्यायालय मनमोहन सिंह ने मामलों की सुनवाई की। लोक अदालत में वैवाहिक विवाद, धन वसूली, धारा 138 एनआई एक्ट के तहत चेक बाउंस, विद्युत संबंधी मामले, जल एवं बिजली के बिल, बैंक लोन और मोटरसाइकिल चालान से संबंधित मामलों का निस्तारण किया गया।तहसील विधिक सेवा समिति खटीमा के सचिव आशीष तिवारी के निर्देशन में पीएलवी सदस्यों की ड्यूटी राष्ट्रीय लोक अदालत में लगाई गई। इस दौरान विमल कुमार, आरबी सिंह राणा, लाल सिंह, उदय कुमार, विपिन उप्रेती, भगवती देवी, रेखा, मीरा देवी, मंजू देवी, शुभम राणा, विमला मुंडेला, कमला गोस्वामी, गीता शर्मा, रामनिवास, पिंकी राणा, माया देवी, नीतू राणा आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments