रुद्रपुर। बंगाली समाज की विभिन्न मांगों और समस्याओं को लेकर बंगाली कल्याण समिति उत्तराखंड ने आंदोलन का ऐलान किया है। समिति 10 सितंबर से रुद्रपुर के रामलीला मैदान में धरना-प्रदर्शन शुरू करेगी, जो 20 सितंबर तक चलेगा। आंदोलन के अंतिम दिन 20 सितंबर को समाज के लोग रामलीला मैदान से कलेक्ट्रेट कूच कर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचेंगे और मांगों के समर्थन में प्रदर्शन करेंगे। आंदोलन को मजबूती देने के लिए समिति ने रुद्रपुर महानगर में छात्र युवा संगठन और महिला संगठन की नई इकाइयों का गठन किया है। प्रदेश अध्यक्ष दिलीप अधिकारी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में युवाओं और महिलाओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं।छात्र युवा संगठन के महानगर अध्यक्ष अभिजीत हलदार, महासचिव अजय राय, कोषाध्यक्ष सुमेश राय और मुख्य संगठक सचिव आलोक राय बनाए गए। वहीं, महानगर महिला संगठन की अध्यक्ष अनिता बैरेठा को जिम्मेदारी दी गई। अन्य पदों पर भी महिलाओं की नियुक्ति की गई। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बंगाली समाज की समस्याओं और लंबित मांगों को लेकर संगठन चरणबद्ध आंदोलन करेगा। आंदोलन को व्यापक स्वरूप देने के लिए दिनेशपुर, शक्तिफार्म और खटीमा समेत बंगाली बहुल क्षेत्रों में संगठन की टीमें सक्रिय की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि 20 सितंबर को प्रस्तावित कलेक्ट्रेट कूच में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री नारायण हलदार, प्रदेश प्रवक्ता शिवपद कुमार, प्रदेश मीडिया प्रभारी सत्यजीत सरकार, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर गांगूली, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष एडवोकेट जीवन राय, छात्र युवा संगठन के प्रदेश महामंत्री हरिदास मंडल, कोर कमेटी सदस्य परिमल राय, विकास सरकार, यूथ संगठन सचिव शुभम दास, मीरा बोस, अंकिता अधिकारी, केशु दास, अंबिका देवी, सुप्रिया सरकार, शर्मिला और राधा विश्वास समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
बंगाली समाज की मांगों को लेकर 10 से होगा धरना-प्रदर्शन
RELATED ARTICLES

