देहरादून। चेन्नई में चल रहे ‘इंडिया इंटरनेशनल फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव-साउथ’ में उत्तराखंड की फिल्म नीति और राज्य की खूबसूरत शूटिंग लोकेशंस को लेकर दक्षिण के फिल्मकारों ने खूब उत्सुकता दिखाई है। उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद ने अपने स्टॉल पर दक्षिण के फिल्मकारों को उत्तराखंड में शूटिंग के माहौल, सिंगल विंडो फिल्म नीति का खासतौर पर जिक्र किया है। कॉन्क्लेव में देश-विदेश के प्रमुख फिल्ममेकर्स, प्रोड्यूसर्स तथा फिल्म कमीशन के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। कान्क्लेव में प्रसार भारती, वेव्स ओटीटी, उत्तराखंड एफडीसी और महाराष्ट्र एफएससीडीसी सहित विभिन्न प्रदर्शक पहुंचे हैं। साथ ही ट्यूनीशिया, इटली, थाईलैंड, रोमानिया, हंगरी, सर्बिया और अजरबैजान सहित कई देशों के प्रतिनिधियों की भी भागीदारी रही।उत्तराखंड में फिल्म शूटिंग को प्रोत्साहन देने के लिए जो फिल्म नीति लागू है। उसके तहत फिल्म निर्माताओं को हर सम्भव सहायता प्रदान की जा रही है। उत्तराखंड में फिल्माई गई हिंदी और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों को 3 करोड़ रुपये तक की सब्सिडी दी जा रही है। वेब सीरीज और विदेशी फिल्मों को भी सब्सिडी के दायरे में शामिल किया गया l प्रदेश में फिल्म शूटिंग की अनुमति अब ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध कराने के साथ सिंगल विंडो सिस्टम के तहत सात दिनों के भीतर फिल्मांकन की अनुमति मिल जाती है। प्रदेश में शूटिंग शुल्क को माफ किया गया है। शूटिंग के दौरान सुरक्षा व्यवस्था तथा जीएमवीएन और केएमवीएन गेस्ट हाउसों में विशेष छूट भी दी जा रही है। यही वजह है कि प्रतिवर्ष 200 से अधिक फिल्म वेब सीरीज सीरियल की शूटिंग उत्तराखंड में हो रही है, जिससे स्थानीय स्तर पर लोगों को रोजगार उपलब्ध हो रहा है। उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी केएस चौहान ने बताया कि कॉन्क्लेव में उन्होंने तमिल फिल्म इंडस्ट्री के प्रोड्यूसर्स एवं डायरेक्टर्स के साथ वन-टू-वन बैठकें की गईं। इंडिया टॉकीज, स्टोन बीच स्टूडियो, गिरीश प्रधान, बीटीजीआई प्रोडक्शंस(यूएस), पारस पिक्चर, लाइका प्रोडक्शंस, मसाला पिक्स और कवि क्रिएशन्स, ड्रीम वारियर पिक्चर सहित कई प्रोडक्शन हाउस ने उत्तराखंड में फिल्म शूटिंग के प्रति रुचि दिखाई है।ये अभिनेता कर चुके दून में शूटिंग : रजनीकांत, महेश बाबू, मोहन बाबू, पूजा हेगड़े, आर माधवन, अरविंद स्वामी और विष्णु माचु।
तमिल फिल्म इंडस्ट्री ने दिखाई उत्तराखंड में फिल्म शूटिंग में रुचि
RELATED ARTICLES

