Wednesday, September 9, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डफर्जी फोटो से छवि बिगाड़ने का आरोप, हाईकोर्ट जाएंगे ठुकराल

फर्जी फोटो से छवि बिगाड़ने का आरोप, हाईकोर्ट जाएंगे ठुकराल


रुद्रपुर। पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) तकनीक का दुरुपयोग करते हुए उनके फर्जी फोटो तैयार किए और सोशल मीडिया पर प्रसारित किए। उन्होंने कहा कि मामले की शिकायत एसएसपी, एसपी, सीओ, एलआईयू और साइबर अपराध कार्यालय में करने के बावजूद अब तक कार्रवाई नहीं हुई। कहा कि अब वह उच्च न्यायालय का रुख कर संबंधित पुलिस अधिकारियों से जवाब मांगेंगे। बुधवार को रुद्रपुर सिटी क्लब में प्रेसवार्ता करते हुए ठुकराल ने कहा कि संदीप सिंह और बिट्टू ठुकराल के नाम से कथित फर्जी पहचान बनाकर एआई की मदद से उनके फोटो तैयार किए गए।आरोप लगाया कि एक फोटो में उन्हें गोल टोपी पहने दिखाया गया, जबकि दूसरे में आरकेटी लिखा डंपर दर्शाया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे फोटो प्रसारित करने का उद्देश्य उनकी सामाजिक और राजनीतिक छवि खराब करना है। ठुकराल ने कहा कि वह सभी धर्मों का सम्मान करते हैं और सनातन धर्म में आस्था रखते हैं। कहा कि एआई तकनीक का दुरुपयोग गंभीर चिंता का विषय है। इसका इस्तेमाल किसी व्यक्ति की छवि खराब करने और उसे मानसिक रूप से परेशान करने के लिए किया जा सकता है। उन्होंने एआई के बढ़ते दुरुपयोग को देखते हुए इसके प्रभावी नियमन की आवश्यकता पर जोर दिया। कहा कि एआई के जरिए उनके कुर्सी पर बैठे होने समेत कई अन्य फोटो तैयार कर प्रसारित किए गए हैं। उन्होंने वर्ष 2022 के राजनीतिक घटनाक्रम का जिक्र करते हुए दावा किया कि उस समय भी उनके राजनीतिक भविष्य को खत्म करने का प्रयास किया गया था। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद उन्होंने भाजपा से विश्वासघात नहीं किया। उनके अनुसार, कांग्रेस का टिकट मिलने के बावजूद उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में विधानसभा चुनाव लड़ा और तीन साल तक इंतजार किया। नगर निगम चुनाव का जिक्र करते हुए ठुकराल ने दावा किया कि वह और उनके भाई संजय ठुकराल भाजपा प्रत्याशी विकास शर्मा के समर्थन में सामने नहीं आते तो विकास मेयर नहीं बन पाते। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके बावजूद उनके साथ धोखा किया गया। भाजपा सरकार पर महंगाई को लेकर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई से आम आदमी की रसोई का बजट बिगड़ गया है। किच्छा और सिरौलीकलां में प्रस्तावित निकाय चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से उन्हें जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी, वह उसका पालन करेंगे। प्रेसवार्ता में राजवार सिंह विर्क, सुनील चुघ, वर्जन मंडल, आनंद शर्मा, आकाश बठला और संजय ठुकराल मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments