Wednesday, September 9, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डचकले के पीछे छिपाकर रखी थी स्मैक, महिला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

चकले के पीछे छिपाकर रखी थी स्मैक, महिला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार


देहरादून। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत विकासनगर पुलिस ने 60 वर्षीय महिला हिस्ट्रीशीटर को 6.98 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार महिला का नाम पूर्व में गिरफ्तार किए गए दो नशा तस्करों से पूछताछ के दौरान सामने आया था। न्यायालय से सर्च वारंट प्राप्त करने के बाद पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में उसके घर की तलाशी ली, जहां रोटी बनाने वाले चकले के पीछे छिपाकर रखी गई स्मैक बरामद हुई।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर जिलेभर में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में विकासनगर पुलिस ने 11 जुलाई को मदीना बस्ती बाईपास रोड निवासी दिलदार को 8.08 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था। इसके बाद तीन सितंबर को सहसपुर निवासी आशिफ को 10.28 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा गया। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमे दर्ज किए गए।पुलिस के मुताबिक पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्मैक कुंजाग्रांट निवासी परवीन उर्फ पिन्नो से खरीदने की बात बताई। इसके बाद पुलिस ने संबंधित मामलों में परवीन के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 29 के तहत विवेचना शुरू की और उसके घर की तलाशी के लिए न्यायालय से सर्च वारंट लिया।
सर्च वारंट की कार्रवाई के दौरान खुला राज:
विकासनगर पुलिस टीम ने सात सितंबर को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में परवीन उर्फ पिन्नो के घर की तलाशी ली। इस दौरान घर में रोटी बनाने वाले चकले के पीछे छिपाकर रखी 6.98 ग्राम स्मैक बरामद हुई। बरामदगी के बाद पुलिस ने महिला को मौके से गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अलग मुकदमा दर्ज किया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार महिला कोतवाली विकासनगर की हिस्ट्रीशीटर है और पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी, चोरी तथा अन्य आपराधिक मामलों में जेल जा चुकी है। उसके खिलाफ विकासनगर कोतवाली में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज होने की बात पुलिस ने कही है।
पुलिस पूछताछ में तस्करी की बात कबूली:
पूछताछ में महिला ने पुलिस को बताया कि जुलाई में उसने मदीना बस्ती निवासी दिलदार को स्मैक बेची थी। बाद में दिलदार की गिरफ्तारी और पूछताछ में अपना नाम सामने आने की जानकारी मिलने पर उसने कुछ समय के लिए स्मैक की बिक्री बंद कर दी थी। मामला शांत होने का अंदेशा होने पर उसने दोबारा चोरी-छिपे स्मैक बेचना शुरू कर दिया। कुछ दिन पहले उसने सहसपुर निवासी आशिफ को भी अपने कुंजाग्रांट स्थित घर से स्मैक बेची थी। आशिफ की गिरफ्तारी के बाद बची हुई स्मैक को उसने घर में छिपा दिया था, जिसे तलाशी के दौरान पुलिस ने बरामद कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी: परवीन उर्फ पिन्नो पत्नी इसरार, निवासी कुंजाग्रांट, कोतवाली विकासनगर, देहरादून, उम्र 60 वर्ष।
बरामदगी: 6.98 ग्राम अवैध स्मैक।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments