Tuesday, October 20, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डस्वरोजगार में विभाग करेंगे मदद: सीडीओ

स्वरोजगार में विभाग करेंगे मदद: सीडीओ


नई टिहरी। सीडीओ के क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्रामीणों के साथ विकास गोष्ठी भी आयोजित की गई। जिसमें ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं रखीं। ग्रामीणों की मांग पर सीडीओ ने खंड विकास अधिकारी को पौधारोपण की कार्ययोजना तैयार करने को कहा। इसके लिए सिंचाई टैंकों के निर्माण के लिए भी योजना बनाने को कहा। गोष्ठी के दौरान ग्रामवासियों ने बताया कि बंदरों और सुअरों द्वारा फसलों को नुकसान पहुंचाया जाता है। जल जीवन मिशन के तहत गांव में पाइप लाइन तो बिछाई गई है, लेकिन गांव में भरपूर पानी के स्रोत न होने के कारण पानी की आपूर्ति नहीं हो पाती है। कण्डियाल गांव के ग्रामीणों ने बच्चों के खेलने के लिए गांव के विद्यालय में खेल मैदान बनाने की मांग की। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य रेखा असवाल, डीडीओ मोहम्मद असलम, बीडीओ नंद किशार आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments