विकासनगर। उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के एमडी प्रकाश चंद ध्यानी ने शुक्रवार को विकासनगर, सहसपुर, डाकपत्थर, ढकरानी और कुल्हाल में विद्युत वितरण व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि विद्युत लाइनों, ट्रांसफार्मरों और वितरण नेटवर्क की नियमित निगरानी पर विशेष जोर दिया। कहा कि क्षेत्र में बढ़ती विद्युत जरूरतों को देखते हुए यूपीसीएल की ओर से वितरण व्यवस्था के विस्तार और सुदृढ़ीकरण पर लगातार काम किया जा रहा है। इसका उद्देश्य उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराना है। उन्होंने अधिकारियों से स्थानीय स्तर पर सामने आने वाली समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने को कहा।इस दौरान क्षेत्रीय अधिकारियों ने प्रबंध निदेशक को स्थानीय स्तर पर विद्युत व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं और आवश्यकताओं से भी अवगत कराया। साथ ही बढ़ती विद्युत मांग, वितरण नेटवर्क को मजबूत करने और उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर चर्चा की। दौरे के दौरान मुख्य अभियंता एनएस बिष्ट,अधीक्षण अभियंता युद्धवीर सिंह तोमर, अधीक्षण अभियंता गौरव शर्मा, अधिशासी अभियंता अमित सक्सेना, डाकपत्थर के उपखंड अधिकारी अशोक कुमार, विकासनगर के उपखंड अधिकारी अरशद अली, हरबर्टपुर के उपखंड अधिकारी विकास भारती, सहायक अभियंता मापक योगेश कुमार तथा जूनियर इंजीनियर विपिन कोटियाल, रजनीश भट्ट और केसर सिंह मौजूद रहे।
यूपीसीएल एमडी पीसी ध्यानी ने लिया विद्युत व्यवस्था का जायजा
RELATED ARTICLES

