Sunday, August 30, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डसुवाखोली में प्रस्तावित बिजली घर की भूमि का मंत्री जोशी ने किया...

सुवाखोली में प्रस्तावित बिजली घर की भूमि का मंत्री जोशी ने किया निरीक्षण


देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को मसूरी के सुवाखोली में प्रस्तावित बिजली घर के लिए चयनित भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद यूपीसीएल, वन विभाग एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों से भूमि संबंधी जानकारी ली और सभी विसंगतियों को शीघ्र दूर करने के निर्देश दिए।मंत्री जोशी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्थानीय लोगों के साथ समन्वय स्थापित कर भूमि से संबंधित सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए, ताकि प्रस्तावित बिजली घर के निर्माण कार्य में किसी प्रकार की देरी न हो। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करें और निर्माण कार्य प्रारंभ करने की कार्रवाई सुनिश्चित करें।कैबिनेट मंत्री ने सुवाखोली में प्रस्तावित शौचालय के लिए चयनित भूमि का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।मंत्री जोशी ने कहा कि क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय लोगों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह चौहान, मोहन सिंह, डीएफओ मसूरी देवी प्रसाद बलोनी, निदेशक यूपीसीएल मदन राम आर्य आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments