बागेश्वर। अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। झिरौली थाना पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ 60 आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। थानाध्यक्ष महेश चंद्र ने बताया कि गुरुवार की शाम पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान चंदन सिंह जनौटी पुत्र मोहन सिह निवासी ग्राम जनौटीपालड़ी के पास से छह पव्वे मैकडॉवल अग्रेजी व 48 पाउच माल्टा देशी शराब बरामद की गई7 आरोपी को शराब के साथ गिरफ्तार कर थाना झिरौली में धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार
RELATED ARTICLES

