Thursday, August 27, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डरायपुर हत्याकांड में फरार दो आरोपी गिरफ्तार, अब तक पांच की गिरफ्तारी

रायपुर हत्याकांड में फरार दो आरोपी गिरफ्तार, अब तक पांच की गिरफ्तारी


देहरादून। रायपुर थाना क्षेत्र के रक्षा विहार चूना भट्टा में युवक की हत्या के मामले में दून पुलिस ने फरार चल रहे दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों को 25 अगस्त को चूना भट्टा स्थित बस अड्डे के पास से मुखबिर की सूचना पर दबोचा गया। इस मामले में अब तक कुल पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।22 अगस्त की रात रक्षा विहार चूना भट्टा क्षेत्र में कुछ युवकों के बीच विवाद हो गया था। विवाद के दौरान मोहम्मद इफ्तियार घायल हो गया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में मृतक के भाई नजरे आलम की तहरीर पर थाना रायपुर में मुकदमा अपराध संख्या 336/2026 दर्ज किया गया। पुलिस ने मामले में धारा 103(1), 238 और 3(5) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया था।घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित की गईं। पुलिस टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पहले तीन आरोपियों अनस पुत्र नसीम अहमद निवासी रक्षा विहार, रायपुर, आरिस पुत्र मोहम्मद तालीम निवासी रक्षा विहार और जावेद पुत्र नईम निवासी रक्षा विहार को गिरफ्तार किया था। न्यायालय के आदेश पर तीनों को जिला कारागार सुद्धोवाला भेज दिया गया था।
पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच और गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान घटना में शामिल कुछ अन्य युवकों के नाम सामने आए। इसके बाद पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही थी। इसी क्रम में पुलिस ने 25 अगस्त को तल्हा उर्फ कैफ पुत्र मोहम्मद इरफान निवासी रक्षा विहार, रायपुर और अबू बसर पुत्र मोहम्मद खालिद निवासी मोहल्ला हसनपुर बस्सी, कीरतपुर, जिला बिजनौर को चूना भट्टा स्थित बस अड्डे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब मामले में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments