Tuesday, October 20, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डजनहित के मुद्दों को लेकर संघर्ष करेगी कांग्रेस

जनहित के मुद्दों को लेकर संघर्ष करेगी कांग्रेस


रुद्रपुर। कांग्रेस जनहित के मुद्दों को लेकर संघर्ष करेगी। यह संकल्प मंगलवार को नवनियुक्त पदाधिकारियों ने लिया। कांग्रेस कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में विधायक भुवन चंद्र कापड़ी ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मिशन 2027 फतह करने के लिए जुट जाने को कहा। विधायक कापड़ी ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा को मजबूत करने के साथ ही आमजन की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने के लिए पूरा निष्ठा से कार्य किया जाए, तभी विधानसभा चुनाव में एक बार फिर पार्टी का परचम लहराएगा। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने के साथ कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है।कांग्रेस का संगठन कार्यकर्ताओं की मेहनत और एकजुटता से मजबूत होता है। आने वाले समय में सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर जनहित के मुद्दों पर मजबूती से संघर्ष किया जाएगा। नवनियुक्त नगर अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान प्रदेश सचिव दान सिंह राणा, देवेंद्र कन्याल, अरविंद कुमार, नासिर खान, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नरेश राणा, राम भरोसे राणा, नवीन जोशी, विक्रम सिंह, दीपक कुमार, डॉ. विनोद कुमार, प्रदीप कुमार, मान सिंह, पूरन मेहता, मो. ताहिर, नूर मोहम्मद, महामंत्री दीपक सिंह राणा को सम्मानित किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments