Wednesday, August 26, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डअल्मोड़ा पुलिस ने पांच घंटे में सुलझाया बाइक चोरी का मामला

अल्मोड़ा पुलिस ने पांच घंटे में सुलझाया बाइक चोरी का मामला


अल्मोड़ा। कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले का महज पांच घंटे के भीतर खुलासा करते हुए 19 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की गई बाइक बरामद कर ली। आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, ग्राम पाली निवासी रितेश कुमार पालीवाल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी बजाज पल्सर मोटरसाइकिल 13 अगस्त को एनटीडी स्थित पंचायत घर के पास से चोरी हो गई थी। शिकायत के आधार पर सोमवार को कोतवाली अल्मोड़ा में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक योगेश चंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने सुरागरसी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज होने के मात्र पांच घंटे के भीतर एनटीडी क्षेत्र से रोहित जोशी (19) निवासी ग्राम शैल, एनटीडी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर चोरी की गई वाहन संख्या यूके01ए -4020 बजाज पल्सर मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई। बरामदगी के आधार पर मामले में बीएनएस की धारा 317(2) भी बढ़ाई गई है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक दिनेश परिहार, हेड कांस्टेबल ईश्वर भौत तथा कांस्टेबल विमल टम्टा शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments