Wednesday, August 26, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डजिला अस्पताल स्थानांतरण के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, फूंका पुतला

जिला अस्पताल स्थानांतरण के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, फूंका पुतला


अल्मोड़ा। जिला चिकित्सालय को अल्मोड़ा से रानीखेत स्थानांतरित किए जाने की चर्चाओं के विरोध में मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चौक बाजार में प्रदेश सरकार का पुतला दहन कर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने अस्पताल को अल्मोड़ा से हटाने के किसी भी प्रयास का विरोध करते हुए सरकार को व्यापक जनआंदोलन की चेतावनी दी। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा की जनता के लिए प्रमुख स्वास्थ्य केंद्र है और इसे अन्यत्र स्थानांतरित करना जनहित के खिलाफ होगा। उनका आरोप था कि स्वास्थ्य मंत्री डॉ. सुबोध उनियाल की ओर से अस्पताल को रानीखेत शिफ्ट किए जाने संबंधी बयान के बाद लोगों में भारी नाराजगी है। वक्ताओं ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में पहले ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का अभाव है। ऐसे में अस्पताल को स्थानांतरित करने के बजाय सरकार को विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति, पर्याप्त स्टाफ उपलब्ध कराने और आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार करने पर ध्यान देना चाहिए। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ताराचंद जोशी ने कहा कि यह केवल कांग्रेस का मुद्दा नहीं, बल्कि अल्मोड़ा की जनता के स्वास्थ्य और अधिकारों से जुड़ा विषय है। उन्होंने कहा कि जिला चिकित्सालय को किसी भी कीमत पर अल्मोड़ा से बाहर नहीं जाने दिया जाएगा। यदि सरकार ने जनता की भावनाओं की अनदेखी की तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी। प्रदर्शन में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ताराचंद जोशी, व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष सुशील शाह, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष राधा बिष्ट, आनंद सिंह बगड़वाल, भैरव गोस्वामी, एन.डी. पांडे, संगठन महामंत्री वैभव पांडे, विकास कुमार, रितिक नयाल, मुकेश कुमार, दीपक कुमार, मनोज वर्मा, रोहित रौतेला, फेमिना खान, किरण आर्य, परितोष जोशी, गीता मेहरा, कार्तिक शाह सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments