Tuesday, October 20, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डसरकार की योजनाओं का प्रचार करेगा वाहन

सरकार की योजनाओं का प्रचार करेगा वाहन


चम्पावत। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के प्रचार के लिए सूचना विभाग को वाहन उपलब्ध कराया गया है। इस वाहन को डीएम नवनीत पांडे ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डीएम ने कहा कि वाहन जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का प्रचार करेगा। उन्होंने जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी को प्रचार प्रसार वाहन का मासिक रोस्टर तैयार करने के निर्देश दिए। यहां सीडीओ संजय कुमार सिंह, एडीएम हेमंत कुमार वर्मा, एसडीएम सौरभ असवाल, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments