Saturday, August 22, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डपुलिस ने लगाई जागरूकता चौपाल

पुलिस ने लगाई जागरूकता चौपाल


रुड़की। नशा मुक्ति, साइबर अपराध से बचाव और महिला सुरक्षा को लेकर भगवानपुर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार देर शाम सिकंदरपुर भैंसवाल गांव में जागरूकता चौपाल आयोजित की। एसएसपी के निर्देश पर आयोजित चौपाल में प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक अंकित थपलियाल ने ग्रामीणों को विभिन्न अपराधों से बचाव के उपाय बताए। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि नशे का कारोबार समाज और युवाओं के भविष्य को बर्बाद कर रहा है। ग्रामीणों से अपील की गई कि गांव में यदि कोई व्यक्ति नशे की तस्करी करता है या तस्करों को संरक्षण अथवा सहयोग देता है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments