Friday, August 21, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डअंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच सार्वजनिक हो: कांग्रेस

अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच सार्वजनिक हो: कांग्रेस


देहरादून। कांग्रेस ने अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच सार्वजनिक करने और जांच में सामने आए महत्वपूर्ण तथ्यों को जनता के सामने रखने की मांग की है। कांग्रेस ने अंकिता भंडारी प्रकरण में राज्य सरकार पर निशाना साधा। शुक्रवार को कांग्रेस भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि अंकिता भंडारी मामले में परिवार को पूर्ण न्याय नहीं मिला है। कहा कि वीआईपी का नाम तक सार्वजनिक नहीं किया गया कहा कि परिवार को न्याय दिलाना सरकार की नैतिक और संवैधानिक जिम्मेदारी है। कहा कि बड़ा सवाल यह है कि सीबीआई जांच की प्रगति क्या है और जांच में अब तक कौन-कौन से महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। सरकार और जांच एजेंसी को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। जनता को अंधेरे में रखकर न्याय की प्रक्रिया को लंबा नहीं खींचा जा सकता है। डॉ. गोगी ने कहा कि सीबीआई जांच की वर्तमान स्थिति और प्रगति सार्वजनिक की जाए। यदि जांच में किसी व्यक्ति, प्रभावशाली व्यक्ति या षड्यंत्र से जुड़े किसी नए तथ्य की जानकारी सामने आई है, तो उसकी निष्पक्ष जांच सुनिश्चित होनी चाहिए। कहा कि अंकिता के माता-पिता वर्षों से न्याय की प्रतीक्षा कर रहे हैं। महानगर कांग्रेस इस मुद्दे को मजबूती से उठाती रहेगी और न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रखेगी।
प्रदेश कांग्रेस महासचिव (संगठन) राजेंद्र सिंह भंडारी ने कहा कि अंकита भंडारी हत्याकांड सिर्फ एक परिवार के न्याय का मामला नहीं है, बल्कि उत्तराखंड की बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और भरोसे से जुड़ा गंभीर विषय है। सीबीआई जैसी सर्वोच्च जांच एजेंसी की जांच की प्रगति को लेकर सरकार की ओर से स्पष्ट जानकारी सामने न आना गंभीर सवाल खड़े करता है। कहा कि जनता जानना चाहती है कि जांच कहां तक पहुंची और अब तक क्या निष्कर्ष सामने आए हैं। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि इस मामले में पारदर्शिता, निष्पक्ष जांच तथा शीघ्र न्याय सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments