Thursday, August 20, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डपेटशाल में पशु चिकित्सा शिविर में 62 पशुओं का किया उपचार

पेटशाल में पशु चिकित्सा शिविर में 62 पशुओं का किया उपचार


अल्मोड़ा। पशुपालन विभाग की ओर से ग्राम पेटशाल में पशु चिकित्सा शिविर आयोजित कर पशुपालकों को पशुओं के स्वास्थ्य एवं वैज्ञानिक पशुपालन की जानकारी दी गई। शिविर में 62 पशुओं की स्वास्थ्य जांच और उपचार किया गया, जबकि 32 पशुपालकों ने इसका लाभ उठाया। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. योगेश अग्रवाल के निर्देश पर राजकीय पशु चिकित्सालय नैनी-बाराकोट की टीम ने शिविर का संचालन किया। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. रचना टम्टा ने पशुपालकों को पशुओं के संतुलित आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच, संक्रामक रोगों की रोकथाम तथा विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए समय-समय पर पशुओं का उपचार कराने की सलाह दी। शिविर में पशु चिकित्सा फार्मासिस्ट उमेश चंद्र पाटनी और पशु सखी भावना भट्ट ने भी सहयोग किया। ग्रामीणों ने गांव में शिविर आयोजित करने के लिए पशुपालन विभाग का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी नियमित रूप से ऐसे शिविर लगाने की मांग की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments