Thursday, August 20, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डराजकीय अस्पताल में रिक्त पदों पर तत्काल नियुक्ति की जाए

राजकीय अस्पताल में रिक्त पदों पर तत्काल नियुक्ति की जाए


ऋषिकेश। राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों और अन्य विशेषज्ञों के पद रिक्त होने से मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल पा रही हैं। समस्या को लेकर बसपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को तहसील पहुंचकर एसडीएम के माध्यम से स्वास्थ्य सचिव को ज्ञापन भेजा। उन्होंने अस्पताल में रिक्त चिकित्सक, रेडियोलॉजिस्ट और अल्ट्रासाउंड विशेषज्ञ के पदों पर जल्द नियुक्ति की मांग की। महानगर अध्यक्ष पंकज जाटव ने कहा कि शांति प्रपन्न शर्मा राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश क्षेत्र का प्रमुख चिकित्सा केंद्र है। यहां लंबे समय से फिजिशियन, आर्थो सर्जन और त्वचा रोग विशेषज्ञ के पद खाली हैं। इसके अलावा रेडियोलॉजिस्ट और अल्ट्रासाउंड विशेषज्ञ की नियुक्ति भी नहीं हुई है।इससे मरीजों को उपचार के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि अस्पताल के सफाई कर्मचारियों को करीब दो माह से मानदेय नहीं मिला है। बसपा कार्यकर्ताओं ने रिक्त पदों पर तत्काल नियुक्ति, सफाई कर्मचारियों के लंबित मानदेय का भुगतान और अस्पताल परिसर में दोपहिया व कार पार्किंग शुल्क बंद करने की मांग की। मौके पर विधानसभा प्रभारी बृजेश कुमार निगम, प्रदीप कुमार, अर्जुन जाटव, शुभम जाटव, भानु प्रकाश और रमेश चंद्र गौतम आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments