Tuesday, October 20, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डबाल्मीकि समाज के युवक से मारपीट के विरोध में रानीखेत में धरना,...

बाल्मीकि समाज के युवक से मारपीट के विरोध में रानीखेत में धरना, कार्रवाई की मांग


रानीखेत। स्थानीय व्यवसायी द्वारा बाल्मीकि समाज के एक युवक के साथ कथित मारपीट की घटना के बाद सोमवार को क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। घटना से आक्रोशित समाज के लोगों ने गांधी चौक में धरना-प्रदर्शन शुरू कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि कार्रवाई होने तक उनका धरना जारी रहेगा। जानकारी के अनुसार किसी बात को लेकर व्यवसायी और युवक के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद के दौरान व्यवसायी ने युवक को थप्पड़ मार दिया। घटना की जानकारी मिलते ही बाल्मीकि समाज के लोग गांधी चौक में एकत्र हो गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने मामले में निष्पक्ष जांच और दोषी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से वार्ता कर निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments