देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देहरादून डिस्ट्रिक्ट रोलर स्केटिंग एसोसिएशन की ओर से पल्टन बाजार में तिरंगा यात्रा निकाली गई। स्केटिंग करते हुए करीब 50 बच्चों ने इसमें उत्साहपूर्वक भाग लिया। अनुभवी प्रशिक्षकों की देखरेख में बच्चों ने घंटाघर से पल्टन बाजार क्षेत्र में करीब एक किलोमीटर की दूरी तय की। इस दौरान बच्चों, अभिभावकों और कोचों ने देशभक्ति के नारे लगाकर लोगों को राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। यात्रा में स्केटिंग कोच नेहा तनेजा, प्रियंका चंद्रवंशी, अदिति पंवार, जतिन भट्ट, आशीष बिष्ट, आरती और प्रियंक शर्मा समेत अभिभावक मौजूद रहे। आयोजन एसोसिएशन के सचिव प्रियंक शर्मा की देखरेख में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
स्वतंत्रता दिवस पर स्केटिंग करते हुए निकाली तिरंगा यात्रा
RELATED ARTICLES

